Loading...
अभी-अभी:

स्टेट हाईवे के मुख्य चौक एवं नगर की सीमा पर नगर परिषद ने लगाए हाईटेक कैमरे

image

Mar 12, 2019

अनिल डेहारिया : परासिया के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद न्यूटन चिखली जिले की हाईटेक नगर में शामिल होने लगी। महानगरों की तर्ज पर नगर के मुख्य चौराहों पर हाई प्रोफाइल कैमरे निगरानी करने लगाए गए है।

जल्द ही यहां मुख्य मार्ग और प्रमुख क्षेत्रों में वाई-फाई की सुविधा नगरवासियों को मिलने लगेगी। नगर में बस स्टैंड, पुलिस चौकी तिराहा, त्रिमूर्ति चौक, पेंच नदी घाट पर नगर प्रशासन द्वारा 3 - 3 सीसीटीवी कैमरे लगाए।

कैमरे की मदद से नगर प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधियो को ना सिर्फ़ नगर प्रशासन कार्यालय में देखी जाएगी, बल्कि वह रिकॉर्ड भी होगी जिससे अव्यवस्था होने अथवा अपराध घटित होने की स्थिति पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।