Loading...
अभी-अभी:

राजगढ़ः रंग बरसे के रंग में डूबे कलेक्टर और एसपी, होली मिलन का बंधा समा

image

Mar 25, 2019

राजेन्द्र शर्मा- मध्यप्रदेश के राजगढ़ में होली धुलेड़ी पर्व पर शहर की व्यवस्था संभालने के बाद राजगढ़ पुलिस लाइन और राजगढ़ कलेक्टर के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को रंग पंचमी पर  राजगढ़ पुलिस लाइन और  कलेक्टर निधि निवेदिता के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता व राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा व अधिकारियों  ने रंग पंचमी पर गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी।

कलेक्टर ने  हारमोनियम बजाया तो एसपी ने बजाई ढोलक, पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके

इस मौके पर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने अपने हाथ में माईक थाम लिया और  होली से संबंधित फिल्मी गीत-रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे व दम मारो दम, मिट जाए ग़म, बोलो सुबहो शाम हरे कृष्ण, हरे राम- गाना गाया। कलेक्टर, एसपी के गाये गए गाने की धुन एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया सहित थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने ठुमके लगाए। होली की यह मस्ती सुबह से ही शुरू हो गई थी। समा तब बन्ध गया जब  कलेक्टर निधि निवेदिता  ने हारमोनियम बजाया तो एसपी प्रदीप शर्मा ने ढोलक  अपने हाथों में थाम ढोलक बजाया।  यह नजारा देख हर कोई मस्ती  में  झूम उठा।