Loading...
अभी-अभी:

कैलारसः आवास घोटाले मामले में आरोपित भाजपा की नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पर शिकंजा

image

Dec 21, 2019

ऋषिकेश शर्मा - कैलारस में भाजपा की नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा अंजना बंसल को आवास घोटाले मामले में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन ने दोषी करार देते हुये पद से अलग कर दिया है। काफी समय से इनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। एक करोड़ अस्सी लाख के आवास घोटाला का मामला था। 75 आवास अपात्र लोगों  को आबंटित किये गये थे। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने भाजपा की नगर परिषद अध्यक्षा अंजना बंसल  को अयोग्य ठहराया।

अध्यक्ष पद से किया गया अलग

कैलारस नगर पालिका परिषद  में हुई आवास घोटाले की जाँच कलेक्टर मुरैना ने समिति गठित कर करवाई तो उसमें अंजना बंसल को दोषी पाया। कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग एवं विकास ने कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष पद से पृथक कर दिया है। साथ ही उन्हें अयोग्य ठहराया गया है। यह कैलारस नगर पालिका परिषद में पहला मामला है, जब कोई अध्यक्ष अयोग्य ठहराया गया है।