Loading...
अभी-अभी:

पति ने की पत्नी और 2 वर्ष के बच्चे की हत्या, फिर खुद झूल गया फांसी पर

image

Apr 18, 2019

ललित साहू : छिंदवाड़ा के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले महेंद्र पिता ज्ञानेश्वर सूर्यवंशी उम्र 30 ने अपनी पत्नी रूपम डहरिया उम्र 27 और बेटा जलज उम्र 2 वर्ष का तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर खुद फ़ांसी के फंदे पर झूला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

बता दें कि गगन विहार कॉलोनी से सूचना मिली थी की घर में बच्चे और महिला की डेड बॉडी पलंग पर पड़ी हुई है। महेंद्र ने पत्नी और बेटे का तकिये से मुंह दबाकर हत्या की उसके बाद खुद महेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुटी है। मामले को गम्भीरता से देखते हुए एक जाँच टीम का गठन किया है।