Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा : कमलनाथ

image

Jun 22, 2018

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा जिले के सांसद कमलनाथ ने आज उमरेठ तहसील के ग्राम मोआरी का हेलीकॉप्टर से दौरा कर ग्राम में स्थित खेड़ापति मंदिर में पूजन-अर्चन पश्चात जनसभा को संबोधित किया सम्बोधन में कमलनाथ ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा चुनाव आते ही भाजपा मूल मुद्दों को छोड़कर दूसरी बातें करके जनता को गुमराह कर उसका ध्यान मुद्दे से हटाती है।

उन्होंने कहा था अच्छे दिन आएंगे अच्छे दिन आएंगे परंतु आज अच्छे दिन किन लोगों के आए हैं केवल भाजपा के लोगों के अच्छे दिन आए हैं 15 लाख रुपये खाते में डालने का प्रलोभन देकर लोगों से खाते खुलवाए क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए भाजपा के लोग उनके एक भी ऐसे नेता का नाम बताएं  जिन्होंने भारत की आजादी की  लड़ाई में अपना योगदान दिया हो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो।

मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पहले कभी ऐसा नहीं देखा आज किसान, मजदूर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, असुरक्षित महिलाएं सभी वर्गों के लोग इस सरकार से बहुत परेशान हैं कमलनाथ ने यह भी कहा की मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।