Loading...
अभी-अभी:

दिन दहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन, प्रशासनिक अधिकारियों ने साधा मौन।

image

Jan 27, 2018

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र मे अवैध उत्खनन थमने का नाम ही नही ले रहा है, रेत हो या मुरम हो या अन्य कोई गौण खनिज, निर्माण के नाम पर दिन दहाडे अवैध उत्खनन जारी है। और यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है जिसके चलते अवैध उत्खननकर्ताओ के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। गौरतलब है कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील में दिनदहाड़े रेत और मुरम से भरे ट्रैक्टर नजर आ रहे हैं और ऐसा नहीं है कि अवैध उत्खनन कर्ताओं के इस काम के बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस सब गड़बड़झाले को देखकर भी मौन बने हुए हैं। और हाल ही में ऐसी ही एक दूसरी घटना नेपानगर से हटे ग्राम सातपायरी में देखी गई। जहां अवैध खननकर्ताओं द्वारा जे सी बी मशीन और डंपर एवं ट्रैक्टर की सहायता से खुलेआम दिनदहाड़े मुरम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते देखा गया। अवैध उत्खननकर्ता इतने निडर थे कि मीडिया के कैमरे को देख कर भी इनके माथे पर शिकन तक नहीं आई। उल्लेखनीय है कि नेपानगर से सटे ग्राम सातपायरी में अवैध उत्खनन का ताजा मामला देखने को मिला है। जहां आनंद कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल द्वारा शासकीय भूमि से मुरम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी द्वारा दिनदहाड़े खुलेआम मुरम का अवैध उत्खनन जे सी बी एवं डंपरों की सहायता से किया जा रहा है। उनके कर्मचारियों द्वारा बिना शासन की अनुमति के वहां खड़े होकर मुरम भरवाया जा रहा है। एवं वाहन चालकों को अवैध मुरम प​रिवहन की रसीद तक दी जा रही है इसके साथ ही सातपायरी में किए जा रहे अवैध उत्खनन की शिकायत पूर्व में भी नेपानगर तहसीलदार को की जा चुकी है, लेकिन उनके द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद में भी अवैध उत्खनन कर्ताओं पर किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते अवैध उत्खनन कर्ताओं के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद हो रहे हैं और वह दिन के उजाले में ही अवैध उत्खनन के काम को अंजाम दे रहे हैं।