Loading...
अभी-अभी:

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को तुरंत ठीक किया जाए : मुख्य चुनाव आयुक्त

image

Apr 9, 2018

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत इंदौर पहुंचे। ओम प्रकाश रावत ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और संभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली और सुझाव मांगें। मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी है उसे ठीक करने के तुरंत निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित कई दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायत की और कई सुझाव दिए। रावत को भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों ने मतदाता सूची की गड़बड़ी से अवगत कराया। वही कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लिखित में भी शिकायत कर मध्य प्रदेश में लगभग सात लाख फर्जी मतदाता संख्या उजागर होने पर आपत्ति ली। 

सभी दलों के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के पूर्व मतदाता सूचियों का गहराई से पुनरीक्षण किया जाएं। रावत ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे एवं किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि सभी जिलों की मतदाता सूचियों का समय सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करें। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का भी कार्य समय सीमा में पूरा कर लें। निर्वाचन कार्य में क्या क्या परेशानियां आ सकती हैं  इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को पूर्व में दे दे। बता दें आज बैठक में प्रदेश के संयुक्त संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस एस बंसल मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह संभागायुक्त संजय दुबे कलेक्टर निशांत वरवड़े डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र सहित संभाग और जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की कि बड़ी संख्या में बांग्ला देशी प्रदेश के शहरों में रह रहे हैं ये चुनाव को प्रभावित कर सकते है। इनकी पहचान कर इन्हें बाहर किया जाए।