Loading...
अभी-अभी:

कंजर गिरोह ने गड़रिया समाज को बनाया निशाना, लूट को दिया अंजाम!

image

Feb 19, 2018

 इंदौर के कंजर गिरोह ने गड़रिया समाज को निशाना बनाते हुए, लाखो रूपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरातों को पार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद कंजर गिरोह ने परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया जिसके बाद पीड़ितों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

गौरतलब है कि इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में कंजर गिरोह के बीस से अधिक सदस्यों ने गड़रिया समाज के एक डेरे को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कंजर गिरोह ने इस पूरी घटना को डकाच्या गांव में अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि देर रात जब डेरे के लोग गहरी नींद में सो रहे थे उसी समय कंजर गिरोह ने घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले कंजरो के गिरोह ने डेरे के महिला और पुरुषों को रस्सी की सहायता से बाँध दिया और फिर डेरे की महिलाओ से सोने, चांदी के जेवरातों के बारे में पूछने लगे जब महिलाओ ने इसका विरोध किया तो उन्हें धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया, साथ ही पुरुषों के साथ भी कंजर गिरोह ने मारपीट की।  

बता दें कि कंजर गिरोह ने डेरे से तकरीबन लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात साथ ही ढ़ाई सौ से अधिक भेड़ो की लूट की है जिनकी कीमत पच्चीस लाख रूपये से भी अधिक बताई जा रही है। कंजरो ने जिन तीन लोगों को घायल किया उनमें राशि, तुलसी देवी और बाबू राम शामिल है। 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में डकैती में केस दर्ज न करते हुए लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, एक ओर जहां पीड़ित पच्चीस लाख रूपये से अधिक की डकैती होना बता रहे हैंं। वही पुलिस मात्र 90 हजार की लूट बता रही है। इंदौर पुलिस जहां लगातार डकैत गिरोहों पर शिकंजा कसने की कार्रवाही करती है वहीं उसके आसपास के क्षेत्रों में अभी भी डकैत गिरोह सक्रिय है और वो कभी भी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर इंदौर पुलिस के वो सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं जो अभी तक उसने किये थे।