Loading...
अभी-अभी:

बुरहानपुरः इंटर क्रॉप फसल के तहत केला की खेती के साथ प्याज की खेती

image

Mar 17, 2019

दुर्गेश पाठक- खकनार (बुरहानपुर) तहसील में इंटर क्रॉप फसल को बढावा दे रहे किसान केला की फसल के साथ-साथ प्याज़, तरबूज, लहसुन की खेती कर अपनी आमदनी कर रहे दोगुनी।

किसान प्याज की फसल की अधिक उत्पादन के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे

खकनार (बुरहानपुर) तहसील में इंटर क्रॉप फसल के तहत पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के किसान केला की खेती के साथ-साथ प्याज के बीज उत्पादन हेतु प्याज की खेती भी कर रहे हैं। साथ ही तरबूज, लहसुन की खेती भी कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में तरबूज की फसल खराब होने से अब किसानों को प्याज की फसल से उम्मीदें हैं। खकनार कृषि क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर केले की फसल के अंदर इंटर क्राफ्ट प्याज की फसल लगाई गई है, जिसमें किसानों को प्रति एकड़ एक से सवा लाख रुपए का प्याज का बीज उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं कुछ किसान इस वर्ष प्याज की फसल में अधिक उत्पादन के लिए विभिन्न तौर तरीके अपना रहे हैं।

कई किसान मधुमक्खी के छत्ते भी लगा रहे फसलों के अंदर

किसानों ने बताया कि इस वर्ष प्याज की फसल में परागीकरण  कम हो रहा है। प्राकृतिक तौर पर परागीकरण के लिए फसल में मधुमक्खियों को देखा जाता है। पर्यावरण परिवर्तन की वजह से इस वर्ष ठंड अधिक पड़ी है, जिससे खेतों में मधुमक्खियों को नहीं देखा जाता है। फसल में परागीकरण कम हो रहा है, परागीकरण करने हेतु विभिन्न तौर तरीके किसानों द्वारा अपनाए जा रहे हैं। जहां किसान कॉटन के कपड़े से फसल के ऊपर हाथ घुमाकर परागीकरण का कार्य कर रहे हैं ताकि अधिक उत्पादन किसानों को हो सके। साथ ही कई किसान मधुमक्खी के छत्ते भी फसलों के अंदर लगा रहे हैं।