Loading...
अभी-अभी:

निपाह वायरस को ध्यान में रखते हुए चमगादड़ों को शहर से दूर जंगल में छोड़े जाएगा

image

May 26, 2018

ग्वालियर की एतिहासिक इमारतों में चमगादड़ों का खौफ है जिसके बाद पुरातत्व विभाग हरकत में आया है वहीं निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने शहर में अपने संरक्षित स्मारकों पर डेरा जमाने वाली चमगादड़ों को हटाने का फैसला लिया है।

इसके लिए चमगादड़ों को कर्मचारियों द्वारा पकड़वाया जाएगा दोनों विभागों में 3-3 कर्मचारी यह काम अगले तीन-चार दिन में शुरू करेंगे पकड़े गए चमगादड़ शहर से दूर जंगल में छोड़े जाएंगे।

चमगादड़ ग्वालियर किले पर एएसआई के स्मारक मानसिंह पैलेस के अलावा तेली के मंदिर में बड़ी संख्या में मौजूद है राज्य संरक्षित स्मारकों में कर्ण महल, जहांगीर महल सहित दूसरे स्मारकों पर चमगादड़ों ने डेरा डाल रखा है राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय के उपसंचालक के मुताबिक पुरातत्व स्मारकों के कुछ हिस्सों पर चमगादड़ बार-बार आ जाती हैं निपाह वायरस को ध्यान में रखकर स्मारकों से उन्हें पकड़कर शहर से दूर जंगल में छोड़ा जाएगा।