Loading...
अभी-अभी:

नहर फूटने से लाखों की फसल खराब, किसानों ने लगाए सिंचाई विभाग पर लापरवाही के आरोप

image

Nov 16, 2018

देवेंद्र कुशवाहा - सुहागपुर में ग्राम केवलारी के पास से निकलने वाली रामनगर पामली नहर रात 2:00 बजे के करीब अचानक फूट गई जिससे नहर का पानी खेतों में भरा गया खलिहानों में रखी धान की फसल पूरी तरह से पानी में गीली हो गई सुबह-सुबह जब किसानों ने खेत में रखी गीली भीगी हुई धान की फसल को देखा तो किसानों के होश उड़ गए उनकी मेहनत से की गई फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी थी।

किसान नहर फूटने का कारण सिंचाई विभाग द्वारा लापरवाही को बता रहे हैं उनका कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा समय पर नहरों के मेंटेनेंस का कार्य किया जाता तो नहर नही फूटती नहर से लगे खेतों में 400 क्विंटल धान की फसल खराब हो चुकी है जिसकी कीमत लगभग 14 लाख है किसानों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है उनका प्रशासन के प्रति गुस्सा जायज भी है।

सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपए नहरों के मेंटेनेंस के कार्यों के लिए प्रतिवर्ष आते हैं लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण यह कार्य केवल कागजों में ही सीमित रह जाते हैं यदि थोड़ा बहुत कार्य भी किया जाता तो किसानों कार्य भी किया जाता तो किसानों किया जाता तो किसानों की यह फसल खराब नहीं होती फिलहाल शासन द्वारा पटवारी और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मैं पहुंच गए है।