Loading...
अभी-अभी:

लॉकडाउन-3 : कराई के जंगलों में वन रक्षक की गोली मारकर हत्या

image

May 4, 2020

सुनील वर्मा : लॉकडाउन-3 के बीच ग्वालियर में शिकारियों ने शिकार के दौरान एक वन रक्षक गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना ग्वालियर जिले के आरोन थाना क्षेत्र के कराई के जंगलों की है। जहां आज सुबह वन रक्षक, वन चौकीदार के साथ जंगल के सर्चिंग अभियान में लगा हुआ था। इस दौरान उसे कुछ हलचल सुनाई दी। जब वो मौके पर पहुंचा तो मोगियां जाति के शिकारियों ने वन रक्षक पर गोली चला दी। इस दौरान वन रक्षक दीपू सिंह राणा के ये गोली सीने में लगी। 

बता दें कि, आनन-फानन में उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वहीं वन रक्षक मृतक दीपू के साथी वन चौकीदार हरिदास का कहना है कि उऩ्हें पहले पेड़ कटाने की सूचना मिली थी। लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो शिकारी जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उनकी तलाश जंगलों में शुरू कर दी है।