Loading...
अभी-अभी:

लोकायुक्त पुलिस कार्रवाईः 10 हजार की रिश्वत लेते पार्षद पति गिरफ्तार

image

Feb 2, 2018

**सागर।** आज सुबह सागर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। सागर नगर निगम पार्षद कल्पना केशव के निवास पर की कार्यवाही में लोकायुक्त पुलिस ने पार्षद कल्पना पटेल और उनके पति को आरोपी बनाया। **काम के एवज में पैसे की मांग...** जानकारी अनुसार आज सुबह उस समय सागर के चन्द्रशेखर वार्ड में सनसनी फैल गई जब सुबह सुबह लोकायुक्त टीम चन्द्रशेखर वार्ड पार्षद के घर पहुंची और कार्यवाही शुरु की। दरअसल नगर निगम के सी ग्रेड ठेकेदार काशीराम चढ़ार ने शिकायत की थी। काशीराम प्लंबिंग का का काम ठेके पर करता था, और चन्द्रशेखर वार्ड में प्लंबिंग का काम कर रहा था। **की थी शिकायत...** अगर ठेकेदार की बात मानी जाये तो पार्षद पति केशव पटेल द्वारा काम करने के एवज में रुपयों की मांग की, जब इनकी मांगें मैंने नही मानी तो नगर निगम की तरफ से मुझे काम बंद करने का नोटिस भेजा गया। दुवारा पार्षद पति से मिलने गया, तो फिर पार्षद पति रुपयों की मांग की जिसकी शिकायत मेने लोकायुक्त को 30 जनवरी को की थी। वहीं दूसरी तरफ लोकायुक्त टीम मुखिया सन्तोष जमरा ने बताया कि पीड़ित काशीराम द्वारा एक शिकायत मिली थी, उस शिकायत को लेकर आज सुबह लोकायुक्त टीम ने पार्षद पति को 10 हजार की रिश्वत लेते हुऐ रगें हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त निरीक्षक सन्तोष जमरा ने बताया की इस कार्यवाही में पार्षद कल्पना पटेल को भी सह आरोपी बनाया गया है।