Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः फारेस्ट डिप्टी कंजर्वेटर के यहां लोकायुक्त का छापा

image

Mar 30, 2019

दिनेश भट्ट- 36 सदस्यीय लोकायुक्त के टीम ने उमरिया फारेस्ट डिप्टी कंजर्वेटर के शासकीय आवास पर मारा छापा। दो ठिकानों में एक साथ पड़ा छापा, करोड़ों की संपत्ति हुई बरामद, बैंक लॉकर की जानकारी पर लॉकर को किया गया सीज।

उमरिया जिले में आज सुबह 5 बजे लोकायुक्त की टीम ने बंधवगढ़ टाइगर रिसर्वे में पदस्थ फारेस्ट डिप्टी कंजर्वेटर सतीश कुमार श्रीवास्तव के यहां दबिश दी। लोकायुक्त रीवा की टीम ने सतीश कुमार श्रीवास्तव के उमरिया स्थित शासकीय आवास और सतना स्थित निजी आवास में एक साथ दबिश दी है। जहां लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश कर कार्यवाही को अंजाम दिया। उक्त दो ठिकानों की कार्यवाही में कुल चल एवं अचल संपत्तियों में बैंकों में लगभग करोड़ रुपये जमा होने की जानकारी मिली है। साथ ही तीन चार पहिया वाहन, एक दो पहिया वाहन व लोटस सिटी सतना एवं राजेन्द्र नगर सतना में दो आलीशान रिहायशी मकान एवं दुकानों के साथ ही इलाहाबाद बैंक राजेन्द्र नगर सतना में बैंक लॉकर की जानकारी मिली है।

करोड़ों की संपत्ति का हुआ पर्दाफाश

आरोपी का कहना है कि किसी ने शिकायत की है जिस पर कार्यवाही की गई है। साथ ही सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि कार्यवाही में मिली सम्पति वैध है। करोड़ों की संपत्ति के साथ जिस बैंक में लॉकर की जानकारी मिली है उसे सीज कर दिया गया है, जिसमें और अधिक अनुपातहीन संपत्ति मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। छापेमार कार्यवाही में रीवा लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक बी के पटेल ने बताया कि उप वन मण्डलाधिकारी चीफ कंजरवेटर बांधवगढ़ टाइगर रिसर्व की अनुपातहीन सम्पत्ति जमा करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर जांच करने के बाद वैध स्रोतों से अधिक की सम्पति पाई गई जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं राजेन्द्र नगर सतना स्थित इलाहाबाद बैंक के ब्रांच में लाकर की जानकारी मिली है जिसमें इनका खाता है उसे भी सीज करा दिया गया है। जांच के बाद ही और जानकारी मिल पाएगी।