Loading...
अभी-अभी:

महिला पत्रकार सहित 9 महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री एमजे अकबर

image

Oct 12, 2018

विनोद शर्मा : मी टू कैम्पेन में महिला पत्रकार सहित अलग अलग 9 महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों पर घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में पहले तो केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बचाव की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उनसे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो वे खुद को रोक नहीं पाई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस को इस्तीफा मांगना चाहिए। अगर वे कांग्रेस में होती तो जरूर इस्तीफा मांगती। लता एलकर ने मामले की जांच की भी वकालत की। हालांकि उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार की भी गलत ठहराया। बता दें कि महिलाओं के आरोपों पर घिरे मंत्री अकबर पर इस्तीफे का दवाब बढ़ता जा रहा है सरकार भी उनसे कभी भी इस्तीफा ले सकती हैं।