Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश में बनाया जाएगा गौ मंत्रालय : शिवराज सिंह चौहान

image

Sep 30, 2018

देवेन्द्र चतुर्वेदी - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 7:30 बजे खजुराहो के जैन मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने जैन मुनि आचार्य श्री  विघासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद से ग्रहण किया एवं खजुराहो में प्रस्तावित विशाल जैन मंदिर का भूमि पूजन करने के साथ ही जीव दया सम्मान समारोह में भाग लिया तथा जीव कल्याण की दिशा में समर्पित लोंगो का सम्मान भी उनके द्वारा किया गया एवं खजुराहो में गौशाला के लिए  सरकारी भूमि प्रदान किए जाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

इन लोगों को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही  गौ मंत्रालय बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद रहा तो एक बार पुनः मध्य प्रदेश की जनता ने मुझे मौका दिया तो मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का जो मैंने संकल्प लिया था वह पूर्ण तरीके से साकार कर दूंगा आचार्य विद्यासागर जी जीव दया सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले

1 आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र तेंदूखेड़ा दमोह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

2 केदार धाम गौशाला एवं कृषि अनु संधान केंद्र केदारपुर ग्वालियर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

3 श्री गोवास निवारणी गोपाल गौशाला बडनगर जिला उज्जैन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह वित्त मंत्री जयंत मलैया छतरपुर डीएम श्री रमेश भंडारी  पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहे।