Loading...
अभी-अभी:

शाजापुरः जज की नौकरी छोड़कर आए भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

image

May 24, 2019

ओमप्रकाश प्रजपति- भाजपा के गढ़ में फिर भगवा लहराया है। जीत की इस सुनामी में एक लहर है भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी की। जज की नौकरी छोड़कर आए भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी ने तीन लाख 72 हजार 249 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की। ये जीत 68 साल के चुनाव इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। बीता चुनाव भाजपा ने 2.60 लाख वोटों से जीता था। इस बार एक लाख 11 हजार 936 वोट ज्यादा आए और भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया।

सोलंकी ने कहा क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी

देवास संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं से भाजपा जीत गई है। सोलंकी ने पद्मश्री एवं प्रसिद्ध कबीर पंथी गायक कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलादसिंह टिपानिया को करारी मात दी। टिपानिया के लिए प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। राहुल गांधी समेत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भी सभाएं की, लेकिन कांग्रेस वहीं से हार गई, जहां से उसने सात महीने पहले रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की थी। ऐतिहासिक जीत के साथ ही भाजपा में जश्न का माहौल हो गया। शाजापुर, देवास, आगर व सीहोर जिले भी भगवामय हो गए। पटाखे फूटे और मिठाई भी बांटी गई। वहीं महेंद्र सिंह सोलंकी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और आगर जिले में लंबे समय से रेल की मांग की जा रही है, उसको में दो-तीन साल में पूरा करुँगा।