Loading...
अभी-अभी:

मण्डला : मुख्यमंत्री का जलाया पुतला, शासन के खिलाफ  किया धरना प्रदर्शन

image

Aug 14, 2018

जितेन्द्र साहू - मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में मंडला के विधायक संजीव उईके ने इस धरना प्रदर्शन, आंदोलन में भाग लिया वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के आरोप लगाए वही गंभीर आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार का पुतला दहन किया इस आंदोलन में युवक कांग्रेस ने दुकानों में जा-जाकर एक 1 की भीख मांगते हुए मध्यप्रदेश शासन को वह राशि भेंट करने की बात कही।

कांग्रेस ने गरीबों पर अत्याचार करने वाली सरकार  बताया उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है जहां महिलाओं की किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है जहां किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है किसान खाद न मिलने के कारण उसकी फसलें चौपट हो रही है वही पेट्रोल में बढ़ती हुई कीमतों पर रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन को कमजोर बताया और उनकी विफलताओं को गिनाया।

नैनपुर नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार की भी उन्होंने भारी कड़े शब्दों में मजम्मत करते हुए कहा कि नैनपुर नगर पालिका भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है जहां पर नैनपुर नगर पालिका में ई-टेंडर घोटाले फायर ब्रिगेड वाहन की खरीदी बिना नियमों के तथा जल टैंकरों में नगरपालिका अध्यक्ष की बिना शासन की अनुमति से अपनी फोटो लगवाने जो कि नियम विरुद्ध है उसके खिलाफ मंडला विधायक संजीव उइके ने गंभीर आरोप लगाए।