Loading...
अभी-अभी:

आशोकनगर की अनूठी पहचान बनी मंगलप्रभातफेरी, दीपकों की मनमोहक छटा से वातावरण बना वृंदावन

image

Nov 20, 2018

मनीष नरबारिया - आशोक नगर की अनूठी पहचान बन चुकी मंगलप्रभातफेरी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रातः पौने पांच बजे श्री राजराजेश्वर मंदिर पर आरती के बाद प्रारम्भ होकर नागर के प्रमुख मार्ग्गो से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर गढ़ी में समापन हुआ। प्रभातफेरी में पँ कैलाशपति धर्मध्वजा लेकर शंख उदघोष के साथ नेतृत्व करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे घण्टा मंजीरा झालर का वादन करते तरुण विद्यार्थियों का दल चल रहा था प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में पुरुष एवम महिलाएं मङ्गल कलश दीपक लेकर शामिल हुए। दीपकों की मनमोहक छटा से सारा वातावरण वृंदावन मय लग रहा था।

इस अवसर पर पूरे नगर में घर घर दीपक रखे गए व माताओं बहनों ने रात भर जागकर बड़ी बड़ी रंगोलियां प्रभातफेरी के स्वागत हेतु बनाई।इस अवसर पर धर्मप्रेमी बंधुओ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंत मे गढ़ी (राधाकृष्ण मंदिर) में पँ कैलाशपति द्वारा देव प्रबोधन मंत्रों के उच्चारण से देवो को जगाया गया तथा कार्तिक महीने का महात्तम बताया गया। साथ ही देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट राकेश तिवारी ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान कैलाशपति द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान का निवेदन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार प्रदर्शन एवम प्रसाद वितरण किया गया।