Loading...
अभी-अभी:

शहर के बीचों बीच युवक पर जानलेवा हमला, मास्टर माइंड आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 24, 2018

राम डंडोतिया : मुरैना जिले की कोतवाली पुलिस ने शहर के बीचों बीच युवक पर जानलेवा हमला कराने वाले मास्टर माइंड आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी जीतेन्द्र राजपूत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी पेशे से वकील है। आरोपी जीतेन्द्र राजपूत ने साथी को मारने के लिए दो बदमासो को 6 लाख रुपए की सुपारी दी थी। 

दरअसल 17 जून को जीवाजी गंज में बाइक पर जा रहा युवक चरण सिंह को बाइक सवार दो बदमासो ने 6 -7 गोलीयां मारी थी। जिससे चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की पूरी बारदात सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना के 24 घण्टे बाद पुलिस ने युवक पर गोली चलाने बाले दोनों बदमासो को पकड़ लिया था। दोनों बदमासो ने पुलिस को बताया कि आरोपी जीतेन्द्र राजपूत ने हमे 6 लाख की फिरौती देकर युवक चरना सिंह को मारने के लिए भेजा था। उसी समय से पुलिस मुख्य आरोपी जीतेन्द्र की तलाश कर रही थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता लगा की आरोपी गाँव में रह रहा है तब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीतेन्द्र को पकड़ लिया और उसके पास से एक लायसेंसी रिवाल्बर भी जप्त की गयी है।

आरोपी ने बताया है कि फरियादी चरण सिंह उसके साथ पार्टनरी में प्रापर्टी का काम करता था इन दोनों ने ग्वालियर में एक खेत बेचा था जिसके पैसे चरण सिंह नहीं दे रहा था उसी बजह से आरोपी ने साथी चरण सिंह की जान से मारने की फिरौती दी थी।