Loading...
अभी-अभी:

विदिशाः विदिशा के दौरे पर आई राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, कई स्थानों का किया भ्रमण

image

Dec 20, 2019

दीपेश साह - राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ राजुवेन देसाई कल विदिशा जिला मुख्यालय पर पहुंची। उन्होंने विदिशा पुलिस कंट्रोल रूम में बने गुलमोहर सेंटर, महिला डेस्क, शासकीय  गर्ल्स कॉलेज, महिला बाल विकास विभाग सहित अनेक स्थानों का भ्रमण कर जिले में महिलाओं की स्थिति का मैदानी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विदिशा जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ योजना, अनुरक्षण गृह सहित अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया।

महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार अत्यंत गंभीर

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि विदिशा जिला केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों में शामिल है। यहां महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार अत्यंत गंभीर है। साथ ही नीति आयोग के अनुसार जिले में बेहतर कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने के लिए शासन द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। विदिशा जिला मुख्यालय पर दो दिन पहले बस स्टेंड की  एक मुख्य सड़क पर डिलीवरी होने और स्वास्थ्य विभाग की कुछ खामियों को स्थानीय मीडिया ने रखा, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की बात कही।