Loading...
अभी-अभी:

देश की जनता के दिलों में मोदी जी बसते हैं - शिवराज सिंह चौहान

image

May 24, 2019

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि चौबेजी गए थे छब्बे बनने, दुबे बन के रह गए। आपने मोदीजी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदी जी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता।'  2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम अब साफ हो गए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 303 सीटों पर परचम गाड़ चुकी है। वर्ष 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल कर पीएम मोदी वापस प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में चंद्र बाबू नायडू की करारी हार

कांग्रेस के लाख प्रयासों के बाद भी जनता ने भाजपा को ही भारी वोटों से विजयी बनाया। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में चंद्र बाबू नायडू की करारी हार हुई है और वायएसआर पार्टी सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी को देश में मिले प्रचंड बहुमत को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कहा कि, 'नायडू की स्थिति इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करती है कि- चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी  बनकर लौटे।