Loading...
अभी-अभी:

मां ने बेरहमी से किया अपने ही बेटे का कत्ल, हंसिये से ली जान

image

Apr 24, 2018

लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेवाड़ा में एक घटना सामने आई है। जहां एक सनकी मां ने अपने बेटे को जो बचपन से ही दिव्यांग था उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। हंसिया से किये गये वार से बच्चे के हाथ पैर और अन्य अंगों में गंभीर चोटे आई हैं, जबकि बच्चे का गुप्तांग पूरी तरह से कट गया है। 

जानकारी के अनुसार बिहार राज्य का निवासी शेख नौशाद पिछले छह वर्षो से बहेला मस्जिद में बतौर मौलाना काम करता है उसकी पत्नि अमरूनिशा और उसके एक बेटा और 2 बेटियां है। अमरूनिशा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका ईलाज राॅची में चल रहा था। शेख नौशाद का बड़ा बेटा शेख फरहान शारीरिक रूप से अपंग है। जिससे कारण वह न घूम फिर पाता है और न सुन और बोल सकता है। 

अमरूनिशा को अचानक जाने क्या सूझा की उसने घर में रखी हंसिया से अपने जिगर के टूकड़े के दोनों पैर दौनो हाथ तथा गला काट दिये और तो और उसके गुप्तांग को पूरी तरह से काट डाला। चूंकि बच्चा बोल नही पाता था तो इतनी गंभीर चोटे आने के बावजूद भी वह न चिल्ला पाया और न रो पाया। बच्चे के पिता ने जब यह नजारा देखा तब तक उसका बेटा पुरी तरह लहू लूहान हो चूका था जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से पहले सिविल अस्पताल लांजी और फिर जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती कराया गया परन्तु बच्चे की गंभीर हालात देखते हुए उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने अमरूनिशा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।