Loading...
अभी-अभी:

सिवनीः एक अनोखी माँ की ममता, कुतिया और बन्दर का अटूट प्रेम 

image

Mar 10, 2019

वीरेन्द्र तिवारी- होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में एक अनोखी मां की ममता देखते ही बनती है। कुतिया और बन्दर के बच्चे का आपसी अटूट प्रेम, जो एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते। कहते है कि इंसान हो या जानवर मां की ममता एक समान ही होती है। ऐसा ही एक मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के ग्राम कांसखेड़ी में देखने को मिला, जहां एक नन्हे बंदर और कुतिया का एक साथ रहना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बंदर जन्म के बाद अकेला भटक कर आया, एक पल भी बन्दर का बच्चा कुतिया को नहीं छोड़ता

बन्दर के बच्चे की देखभाल एक आंख की कुतिया कर रही है। यह कुतिया पूरे समय नन्हे बंदर को अपने साथ रखती है और उसे अपना दूध भी पिलाती है। बन्दर का बच्चा भी कुतिया को एक पल छोड़ना नहीं चाहता। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर का बच्चा जन्म के बाद अकेला भटक कर यहां आ गया था। जब कुछ आवारा कुत्‍ते इसके पीछे पड़े तो इसी कुतिया ने उसे बचाया। उस समय से वह कुतिया के साथ ही रह रहा है। बन्दर का नन्हा सा बच्चा भी उस कुतिया की पीठ पर मां समझ कर चिपका रहता है और कुतिया का ही दूध भी पीता है। साथ में ही घूमता रहता है।