Loading...
अभी-अभी:

पार्षद की चेतावनी पर नगर निगम ने नही दिया कोई ध्यान, पार्षद बैठी कीचड़ में धरने पर

image

Jul 15, 2018

पार्षद सीमा टांक की चेतावनी पर निगम ने कोई ध्यान नही दिया और आखिरकार पार्षद सीमा टांक कीचड़ में ही धरने पर बैठ गई है सीएम की जन आशीर्वाद रैली के पहले भाजपा पार्षद के इस धरने से सत्तापक्ष में हड़कंप मचा हुआ है सूत्रों के मुताबिक कई नेताओं ने पार्षद को धरने पर बैठने के लिए कई बार दवाब बनाया लेकिन पार्षद नही मानी पार्षद के साथ रहवासी भी धरने पर बैठे है जो भजन कर रहे है।

शनिवार  सुबह पटरी पार वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद सीमा टांकने नगर निगम के WhatsApp ग्रुप पर शनिवार सुबह यह चेतावनी जारी करते हुए पार्षद सीमा टाक ने लिखा था कि शनिवार 2:00 बजे तक मोरम एवं चूरी वार्ड में नहीं डलवाई जाती है तो वह उसी कीचड़ में धरने पर बैठ जाएगी पार्षद ने लिखा है महेश नगर में बच्चों को कीचड़ की वजह से बाहर नही निकलने दिया जा रहा है लोग रो रहे है एव नगर निगम के जिम्मेदार हड़ताल का बहाना बना रहे है।

पार्षद ने कहा कि आज दो घण्टे कीचड़ में धरने पर बैठेंगे शाम तक चुरी मुरम नही डाला जाता है तो रविवार  वार्ड का कीचड़ ले जाकर  नगरनिगम कार्यालय में फैंका जाएगा।