Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार

image

May 5, 2020

विजय नीमा : उज्जैन नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने आज बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन कर उज्जैन कलेक्टर के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है श्री सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इसके पूर्व नगर निगम उज्जैन में आयुक्त तथा नगर निगम इंदौर आयुक्त पद पर कार्य कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर शशांक मिश्र स्थानांतरण मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव के पद पर हुआ है। पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद आशीष सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया है।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक
नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने आज मेला कार्यालय में संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा की मौजूदगी में जिले के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं चिकित्सा  अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। कलेक्टर ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे स्वयं वायरस से सुरक्षित रखते हुए कोरोना वायरस से  लड़ाई में अपना योगदान दें। 

जन हितेषी कार्य 
कलेक्टर ने कहा है कि हर व्यक्ति को जीवन में इस तरह की सेवा करने का मौका एक से दो बार मिलता है। इसलिए इस अवसर का लाभ लेते हुए जन हितेषी कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस की लड़ाई एक-दो सप्ताह में समाप्त होने वाली नहीं है। यह लंबी चलेगी।इसलिए इस लड़ाई को धैर्य के साथ लड़ना होगा। 

वायरस का फैलाव रोकना हमारा उद्देश्य
कलेक्टर ने कहा है कि हमारा उद्देश्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर उसका उपचार करना व क्वारन्टीन करना है। साथ ही उसके कांटेक्टस की ट्रेसिंग कर वायरस का फैलाव रोकना है। उन्होंने कहा कि कंटेंटमेंट क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर लॉक डाउन का भी गंभीरता से पालन किया जाना आवश्यक होगा। अन्यथा कोरोना चैन तोड़ने में हम सफल नहीं होंगे। कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों से अलग अलग ग्रुप में चर्चा करके  कार्य को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।