Loading...
अभी-अभी:

जमकर मनाई जा रही नृसिंह भगवान जयंती

image

Apr 29, 2018

इंदौर में नृसिंह जयंती को जमकर मनाया जा रहा है इंदौर के जवाहर मार्ग इस्थित नृसिंह बाजार में वर्षो पुराने बने नृसिंह मंदिर पर सुबह से ही भक्तो की भीड़ लग गई थी और जमकर नृसिंह भगवान के जयकारे के साथ शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त नृसिंह भगवान का रथ भी खींचते नजर आये वही भक्त प्रह्लाद की पुकार सुन खंभा फाड़कर भगवान नृसिंह रविवार सुबह शहर के नृसिंह बाजार स्थित नृसिंह मंदिर में प्रकट हुए तो यहां का नजारा देखते ही बन रहा था।

हजारों लोग मोबाइल में इस दृश्य को कैद करने में जुटे और जयकारे लगा रहे थे। साथ ही देवी-देवताओं के मुकुट पहने एक के बाद निकली सवारियां लोगों को खासा रोमांचित कर रही थी। भगवान के इस स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह 5 बजे से ही समाजजन के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था।

इस अवसर पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा ने सीतलामाता बाजार, गणेश मंदिर, बद्रीनारायण मंदिर की तीन परिक्रमा लगाई। भक्त प्रहलाद की सवारी में हनुमानजी, गणेशजी, होलिका, शिवजी, नारदजी, नारायण कश्यप आदि के मुखौटे पहनकर लोग शामिल हुए। वही बताया जा रहा कि इससे पहले सुबह 5 बजे भगवान नृसिंह का 21 विद्वान पंडितों ने फलों के रस से भगवान का अभिषेक किया इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई और 108 दीपों से महाआरती हुई।