Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस का कोई अध्यक्ष उपहास का पात्र न बने, ये राजनीती के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है : प्रभात झा

image

Oct 14, 2018

फतेह सिंह - जबलपुर महाकौशल में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की कमान संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष प्रभात जा ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बायान दिया है दरसल राहुल गांधी ने अपने जबलपुर दौरे के दौरान कहा था की आप के हाथ में जो मोबाइल फोन है उसके पीछे में मेड इन जबलपुर लिखा देखना चाहता हुं  राहुल गांधी के इस बायान पर प्रभात झा  ने तंज़ कसते हुए कहा  की कांग्रेस का कोई राष्ट्रिय अध्यक्ष उपहास का पात्र न बने ये भारतीय राजनीती के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है जिसे संसद और संबिधान की मर्यादा का ज्ञान नहीं हो वो देश की मर्यदा क्या समझेगा।

कमलनाथ पर साधा निशाना

प्रभात झा यही नहीं रुके और उन्होंने यह तक कह डाला की कोई मुझ से राहुल गांधी के बारे में सवाल करने से अच्छा है मुझे तमाचा मार दे वही मी टू मामले में फसे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम् जे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर प्रभात झा का कहना है की इसका जबाब एम् जे अकबर ज्यादा बेहतर दे सकते है वही कमलनाथ के छिंदवाड़ा मॉडल को लेकर प्रभात झा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र के भी नेता नहीं 8 महीने में कमलनाथ ने चार जिलों का भी दौरा नहीं किया है प्रदेश का किसान भाजपा से नाराज है।

चुनाव लड़े जाने की बात को किया खारिज

प्रदेश में किसान किसी राजा महाराजा या उद्योगपति को अपना नेता नहीं मानता प्रदेश का किसान  किसान पुत्र शिवराज सिंह को ही अपना नेता मानता है कांग्रेस किसानो के कर्ज माफ़ी की बात करती है लेकिन जब वो सत्ता में आएगी तब ही अपने कहे पर अमल कर पाएगी भाजपा के २५ सांसदों द्वारा विधायक का चुनाव लड़े जाने की बात को प्रभात झा ने सिरे से खारिज करते हुए इस कोरी अफवाह करार दिया।

पार्टी पदाधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

प्रभात जा का कहना है की ये मीडिया की अपनी सोच हो सकती है लेकिन पार्टी जितने वाले उम्मीदवार को ही टिकिट देगी हारने वालो को नहीं प्रभात झा नन्द कुमार चौहान के साथ आज डिंडौरी होते हुए जबलपुर पहुंचे थे 14 तारीख को होने वाले राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रभात जा और नन्द कुमार चौहान ने डिंडौरी के बाद जबलपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली और अमित शाह के दौरे को किस तरह से सफल बनाया जाए इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।