Loading...
अभी-अभी:

उत्तर भारतीय लोगों का पलायन जारी लगातार हो रहे हमले

image

Oct 13, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर  - सपाक्स पार्टी ने उत्तर भारतीयों का साथ देने के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया है बीते एक सप्ताह से गुजरात में काम कर रहे उत्तर भारतीय लोगों का पलायन जारी है। इस पलायन की वजह गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे लगातार हमले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस पर केवल राजनीति कर रही हैं।

सपाक्स ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दरअसल यह दोनों पार्टियां ही इसके लिए जिम्मेदार है पिछले 1 सप्ताह में मध्यप्रदेश के हजारों लोगों को रातों-रात गुजरात से भागने पर मजबूर किया गया है  उन्हें लगातार मारा पीटा जा रहा है, धमकी दी जा रही है और वहां से भगाया जा रहा है।  सपाक्स पार्टी के उपाध्यक्ष विजय वाते का कहना है की केवल अशोकनगर के ही 300 से अधिक लोगों को गुजरात छोड़कर रातों-रात वापस आना पड़ा है।  हर जिले की लगभग यह ही स्थिति है सपाक्स पार्टी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है 9993520706 इस नंबर पर कॉटेक्ट करने वाले को सपाक्स हेल्प करेगी।

मध्यप्रदेश के सीएम ने साधी चुप्पी

बता दें कि विजय वाते का कहना है की अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी पार्टी के लोगों के लिये गुजरात भी जाएंगे। सपाक्स पार्टी के उपाध्यक्ष विजय वाते ने कहा कि इस घटना के पीछे लगातार कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर का नाम आ रहा है। उनके द्वारा संचालित ठाकोर सेना के लोगों द्वारा लगातार उत्तर भारत के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और ऐसे में उस राज्य में सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की ही है और वे पूरी तरह से मध्यप्रदेश के निवासियों को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जिनका दायित्व है कि प्रदेश के लोग सुरक्षित रहें, उन्होंने इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।