Loading...
अभी-अभी:

खाकी हुई दागदार, विधवा महिला के साथ पुलिस हेड कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

image

Apr 22, 2018

बड़वानी पानसेमल में हुई घटना के बाद खाकी एक बार फिर दागदार हो गई जब पानसेमल थाने के ग्राम टाकली निवासी एक विधवा महिला ने थाना वरला में पदस्थ एक हेडकांस्टेबल मगन के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी पीड़िता के पुलिस को दिए बयान के अनुसार थाना वरला में पदस्थ हेडकांस्टेबल मगन सिंह जाधव जो टाकली का रहने वाला है थाना वरला में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 

18 तारीख को ग्राम टाकली में उसने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था महिला पहले पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नही जुटा पाई लेकिन एक दिन बाद 19 को हिम्मत करके वो पानसेमल थाने पहुंची जहां पुलिस को उसने आप बीती बताई। 

प्रधान आरक्षक ने किया खुद को सरेंडर
जिसपर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए महिला की शिकायत पर हेडकांस्टेबल मगन के खिलाफ धारा 376,450 और 506 में मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई थी जिसके बाद अलग अलग दल उसकी तलाशी में निकल गए थे लेकिन आज प्रधान आरक्षक ने खुद थाना पानसेमल पहुंच कर अपने आप को पेश कर दिया जिसपर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।