Loading...
अभी-अभी:

रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा की सराहनीय पहल, चित्रकूट के प्रमोदवन वृद्धाश्रम में की निराश्रितों की मदद

image

Jan 3, 2019

रामनरेश श्रीवास्तव : नए साल के उपलक्ष्य में रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा ने सराहनीय पहल की है, आईजी ने चित्रकूट के प्रमोदवन वृद्धाश्रम में वृद्ध और निराश्रितों को खाने पीने की सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा रजाई और साल का वितरण किया। उनके साथ डीआईजी रीवा अविनाश शर्मा तथा सतना एसपी संतोष सिंह गौर भी मौजूद रहे। 

बता दें कि धर्मनगरी चित्रकूट के प्रमोदवन में म. प्र. शासन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम  में 64 निराश्रित जीवन यापन कर रहे हैं किंतु शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते करीब 6 माह से उनके जीवन यापन की धनराशि नहीं मिली थी जिसकी वजह से वृद्धजन भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे थे। जानकारी होने पर रीवा आईजी उमेश जोगा ने पहल की और वृद्धआश्रम के वृद्धजनों से मिले उनका हाल जाना और नए साल में उनकी मदद करने पहुंच गए। रीवा आईजी ने पुलिस विभाग की ओर से 64 निराश्रित और वृद्धों को आटा, दाल, शक्कर, तेल, रजाई, साल,  कुर्सी, टीवी तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की।

आईजी जोगा ने बताया कि चित्रकूट वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध और निराश्रित आर्थिक संकट से जूझ रहे थे उनकी माली हालत देखकर उनकी मदद की गयी है उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री ठंड से बचने हेतु कपड़े दिए गए हैं साथ ही अल्ट्राटेक कम्पनी के सहयोग से वृद्धाश्रम के जीर्ण शीर्ण कमरों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके साथ ही सतना कलेक्टर से बात की गयी है अब आगे से वृद्धाश्रम में आर्थिक संकट नहीँ होगा। सतना कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम के लिए रुकी हुईं  धनराशि भी स्वीकृत कर दी है 5 माह की राशि वृद्ध आश्रम के खाते में तत्काल पहुंच जाएगी।

प्रमोदवन वृद्ध आश्रम के प्रबंधक राकेश मिश्रा ने बताया कि वृद्ध आश्रम में पिछले 6 माह से धनराशि न प्रदान होने की वजह से निराश्रित और वृद्ध आर्थिक संकट से जूझ रहे थे किंतु आईजी साहब ने नये साल में  इन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की है जिससे काफी राहत मिली है साथ ही 5 माह की राशि भी वृद्ध आश्रम को मिल जाएगी जिससे काफी समस्या हल हो जाएगी आईजी साहब की पहल से यहां के वृद्ध और निराश्रित काफी खुश हैं तथा वृद्धों ने  उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे वृद्ध और निराश्रितों को जो सहयोग मिला उससे वे काफी खुश है।  निराश्रितों  का कहना है कि आईजी साहब और पुलिस विभाग को नए साल में तमाम खुशियां मिले क्योंकि उन्होंने हमारी समस्याओं को देखा जाना समझा और आर्थिक मदद की है और अब आगे भी उनकी पहल से हम संकट से उबर सकेंगे।
की