Loading...
अभी-अभी:

रायसेन में रात भर की बारिश ने मचा दी तबाही, जहां देखो वहां पानी ही पानी

image

Aug 22, 2018

इलयास खान : रायसेन में जब यात्रियों को रात 12 बजे से सुबह तक यात्री रायसेन के दरगाह शरीफ के पास रपटे पर फंसे रहे इस हाल में उनके पास कोई भी खाने पीने की व्यवस्था नही थी। यात्रियों के इस परेशानी के दौर में एक संस्था सदभावना ओर भाईचारा का परिचय देते हुए यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था कराई पीने के लिए पानी का इंतजाम किया और आराम करने के लिए भी मस्जिद के गेट खोल दिए, जिससे हिंदू-मुस्लिम गंगा जमुना तहजीब का मंज़र सामने आया और सभी हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एकता भाईचारे का परिचय देते हुए सभी की व्यवस्था की।

बता दें भोपाल रोड बंद होने से यात्री रात 12 बजे से दरगाह शरीफ के पास रपटे पर पानी होने से रुक गए थे। यात्रियों के पास खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी प्रशासन का कोई भी अधिकारी यहां पर नहीं पहुंचा था तो वहां पर एक संस्था ने सद्भावना का परिचय देते हुए यात्रियों के लिए पहले तो नाश्ते की व्यवस्था की ओर दोपहर में यात्रियों के खाने का भी इन्तेज़ाम किया। बस में बैठे यात्रियों में महिलाओं के साथ छोटे छोटे बच्चे भी भूखे थे। रायसेन की एक संस्था ने आगे आकर यात्रियों की मदद की ओर यात्रियों के लिए खाने पीने के साथ साथ छोटे छोटे बच्चों को दूध की तक व्यवस्था की और आराम करने के लिए मस्जिद के दरवाजे भी खोल दिए। यह देख कर लोगों की आंखों में आंसू आ गए और हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए यहां के लोगों ने यात्रियों की भरपूर मदद की।