Loading...
अभी-अभी:

एससीएसटी के विरोध मे सपाक्स ने शहर मे निकाली रैली

image

Sep 22, 2018

राजेश यादव - एससीएसटी के विरोध मे सपाक्स ने शहर मे निकाली रैली, सपाक्स के मुखिया हुये शामिल उत्सव भवन मे सपाक्स कार्यकर्ताओ के साथ हुई बैठक पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत आज सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी टीकमगढ़ पहुंचे रेल्वे स्टेशन पर ही सपाक्स कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओ से स्वागत किया करीब 2 हजार कार्यकर्ताओ के साथ बाहनो के काफिले के साथ शहर के अस्पताल चैराहा पुराना बस स्टैण्ड होते हुये कटरा बाजार से रैली निकाली।

सिविल लाईन मे केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र खटीक के निवास के बाहर सपाक्स कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की, क्योकिं आज से 4 दिन पहले छतरपुर के नौगांव मे सपाक्स की तुलना रोहिंग्या से की थी इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओ से धक्का मुक्की भी हुई मुख्यमंत्री के टिवीट पर सपाक्स के सरंक्षक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कानून बनाया है राज्य सरकार कुछ नही कर सकती, सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रही हे।