Loading...
अभी-अभी:

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया नाथूराम गोडसे को देशभक्त

image

May 16, 2019

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट मामले में जमानत पर बाहर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। अभिनेता कमल हासन के बयान पर करारा पलटवार करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और आगे भी देशभक्त ही रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देख लेना चाहिए। ऐसे लोगों को आवाम चुनाव में करारा जवाब देगी।

कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताया

उल्लेखनीय है कि कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। उनके इस बयान को लेकर बहुत बवाल हुआ था। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई थी। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी मालेगांव ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप है। उनको भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से चुनावी संग्राम में उतारा है।

साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर विवादों में

साध्वी प्रज्ञा इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं। इससे पहले साध्वी ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हेमंत करकरे ने मुझे साजिश के तहत फंसाया था। मैंने उनको बता दिया था कि तुम्हारा पूरा वंश समाप्त हो जाएगा, वो अपने कर्मों के कारण मुंबई हमले के दौरान मारे गए। हेमंत करकरे मुंबई एटीएस के प्रमुख थे और मुंबई हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई थी।