Loading...
अभी-अभी:

सरई पुलिस ने खेत में मारा छापा, अवैध रूप से संचालित गांजे की खेती जब्त

image

Mar 31, 2019

नवीन मिश्रा : सरई पुलिस ने देवरा गांव में दोपहर खेत में छापा मारकर अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती जब्त की है। जहां मौके से 128 पेड़ खेत में लहलहा रहे गांजे के हरे पेड़ जब्त किए है। गाजे का वजन 37 किलो 500 ग्राम रहा जिसकी बाजार में कीमत 3 लाख 70 हजार रुपए बताई जजा रही है।

दरअसल देवरा गांव निवासी मनमोहन सिंह गोड़ ने अपने स्वयं की जमीन में झाड़ियों में छुपाकर लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था। गांजे के पेड़ गांव के लोगों की नजरों से छिपाने के लिए खेत के चारों ओर गेहूँ  लगा रखी थीं, जिससे गांव के लोगों की नजर गांजे के पेड़ पर नहीं जाए। जब्त किए गए पौधों की ऊंचाई दो से तीन फीट है। क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती का यह सबसे बड़ा मामला है। पुलिस इस बात की जानकारी एकत्र कर रही है कि आरोपी गांजे की सप्लाई किन-किन जिलों में करते हैं। जहां मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।