Loading...
अभी-अभी:

मंदसौरः गरोठ पुलिस एवं गांधी सागर मत्स्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, करीब 15 क्विंटल सूखी मछली जब्त

image

Apr 1, 2019

राहुल प्रजापति- गांधी सागर मत्स्य विभाग एवं गरोठ पुलिस सहित आसपास भानपुरा शामगढ़ पुलिस बल के साथ गरोठ उपनिरीक्षक ब्रजभूषण हिरवे के नेतृत्व में कल चंबल किनारे बड़ी कार्रवाई की गई। करीब 15 कुंटल मछली जब्त की गई जो की सूखी मछली है। यह बाहर राज्यों में 400 से 500 किलो बेची जाती है। करीब 4 से 5 घंटे चली इस कार्रवाई में मछली माफियाओं ने रास्ते में सड़क को खोद दिया। पुलिस  की कड़ी मशक्कत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मछली माफिया ने आवाजाही के रास्तों को खोदा

सुबह 10:00 बजे से चली इस कार्रवाई में मछली माफिया ने आने जाने वाले रास्तों को खोद दिया, जिससे कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब टीम चंबल किनारे पहुंची तो वहां मछली सुखाई जा रही थी लेकिन वहां पर मछली माफिया भाग चुके थे। टीम ने वहां सुखी मछलियां जब्त कर गरोठ पुलिस थाने ले आई, जहां पर मछलियों का तोल करवा कर गांधी सागर भेजा जाएगा। इस संयुक्त कार्रवाई में मत्स्य विभाग गांधी सागर एवं गरोठ पुलिस भानपुरा पुलिस और शामगढ़ पुलिस की अहम भूमिका रही। गरोठ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक ब्रजभूषण हिरवे के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

गरोठ तहसील के गांव रूपपुरा के जंगल में चंबल किनारे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। चंबल नदी का जलस्तर कम होने से कई मछलियां मर जाती है जिसके बाद मछली माफिया इन मछलियों को सुखा कर बाहर राज्यों में भेजते हैं जिसे करीब 400 से 500 किलो बेचा जाता है। मौके पर करीब 1 किलोमीटर लंबा मछली पकड़ने का जाल भी पुलिस ने जब्त किया। इस लंबे जाल का वजन करीब 1 क्विंटल बताया जा रहा है।