Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ः ओरछा के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 लड़कों सहित 1 लड़की गिरफ्तार

image

Mar 10, 2019

हेमन्त वर्मा- टीकमगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़। पुलिस ने कल तकरीबन 12 बजे दिन में ओरछा की युवराज होटल से दो लड़कों और एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर, उनके विरुद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

मौके से दो लड़कों सहित एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया

धर्म की नगरी ओरछा को शर्मसार करने वालों पर पुलिस ने की है बड़ी कार्यवाही। टीकमगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल की ओरछा में स्थित होटल युवराज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया है पर्दाफाश। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में अनैतिक रूप से देह व्यापार किया जा रहा है। जिस पर कल पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच की। जिस पर मौके से दो लड़कों सहित एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से एक बार फिर भाजपा नेता के संरक्षण में हो रहे देह व्यापार ने उसके चाल, चरित्र और चेहरे पर सवालिया निशान खड़े किये हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए लड़के और लड़की उत्तरप्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि वे देह व्यापर में लिप्त हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ व भाजपा नेता आकाश अग्रवाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।