Loading...
अभी-अभी:

शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका

image

Dec 12, 2018

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाता सम्मेलन कर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान की बात कहते हुए ये घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है।

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन सीट संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं, इसके बाद शिवराज राज्यपाल के पास अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुक़ाबला चला था, रात भर गिनती चलने के बाद भी किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था, कांग्रेस ने राज्य में 114 सीटें जीती थी, जबकि भाजपा ने 109 सीटें अपने नाम की थी। राज्य में बहुमत के लिए 116 का आंकड़ा चाहिए होता है, जो कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी से मिल जाएंगी, जिसका ऐलान मायावती आकर चुकी हैं।