Loading...
अभी-अभी:

मंडलाः छठवीं बार फग्गन सिंह कुलस्ते बने मंडला के सांसद

image

May 24, 2019

अमित चौरसिया- लोकसभा चुनाव में मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते में एक बार पुनः इस सीट पर आ गए हैं। वे छठवीं बार मंडला से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने 97674 मतों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कमल मरावी को हराया।

पूरे देश में जहां मोदी की सुनामी देखने में आई। वही मंडला में भी मोदी लहर के कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने एक बार पुनः मंडला संसदीय सीट जीत ली है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 97674 मतों से हराया। जहां भारतीय जनता पार्टी ने केवलारी, गोटेगांव और मंडला विधानसभा से निर्णायक बढ़त ली। जिसके कारण इनकी जीत निश्चित हो पाई। जहां मंडला विधानसभा से 54228 मतों से भारतीय जनता पार्टी आगे रही, वहीं केवलारी विधानसभा से 51908 मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे रहे।

मोदी का जो जादू देश में चला है वह बहुत बड़े पैमाने में सुनामी के रूप में दिखा

वहीं गोटेगांव में भी निर्णायक बढ़त भारतीय जनता पार्टी को मिली। जहां पर भारतीय जनता पार्टी 45736 मतों से आगे रही। कांग्रेस ने बिछिया विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी को पीछे रखा। बिछिया से 23325 मतों से कांग्रेस आगे रही। वहीं डिंडोरी 18245 मतों, निवास से 3244, शाहपुरा 8995, लखनादौन से 1106 मतों से कांग्रेस आगे रही। कुल मिलाकर 3 विधानसभा केवलारी, मंडला और गोटेगांव से निर्णायक बढ़त लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने एक बार पुनः जीत हासिल की है। फग्गन सिंह कुलस्ते की इस जीत पर मोदी का जो जादू देश में चला है वह बहुत बड़े पैमाने में सुनामी के रूप में दिखा।

भारतीय जनता पार्टी की चुनाव को लेकर बनाई गई नीति कारगर साबित हुई

भारतीय जनता पार्टी ने जो बूथ लेबल से लेकर संगठन की जो नीतियां बनाई, वह कारगर साबित हुई। मोदी सरकार ने पूरे देश में आवास योजना, शौचालय एवं उज्जवला गैस योजना के माध्यम से पूरे देश में लोगों को अपने पक्ष में कर लिया था। जिसका प्रभाव इस चुनाव में देखने को मिला। दूसरी तरफ कांग्रेस की हार के भी मुख्य कारण रहे, जिसमें मंडला जिले से प्रत्याशी का नया होना, संगठन में एकता की कमी तथा प्रचार द्वारा लोगों तक ना पहुंचना भी मुख्य कारण रहा। फग्गन सिंह कुलस्ते की जीत से मोदी सरकार में मंडला जिले को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, ऐसी संभावनाएं लग रही है।