Loading...
अभी-अभी:

बरसात तथा हवा से सोयाबीन, मक्का, उड़द, तुवर की फसलों की हुई क्षति, किसान परेशान

image

Sep 23, 2018

राजेन्द्र शर्मा - मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले मैं शुक्रवार शाम बरसात तथा हवा से किसानों को काफी नुकसान हुआ सोयाबीन मक्का उड़द लाल तुवर की फसल को अधिक क्षति हुई है। अचानक बरसात के साथ साथ तेज हवा से जहां मक्का की फसल चौपट हुई वहीं सोयाबीन उड़द  की फसलों को हानि का सामना करना पड़ा कटने को तैयार  मक्का की फसल गिर गयी।

वहीं काटी जा रही फसल भीग गई खेतों में पानी भर गया जाने से नुकसान हुआ है मौसम देखकर किसान जल्दबाजी में कटान कर रहे थे लेकिन बारिश ने बीच में खलल डाल दिया किसान खिलचीपुर तहसील के कई गांव के खेतों में  अर्जुन तोमर कंवर लाल बरे बन बाई सुल्तान सिंह ने बताया कि  बरसात तथा तेज हवा से मक्का गिर गई है।

उन्होंने बताया कि सोयाबीन लाल तुवर उड़द तथा सरसों भी भीग गयी खेतों में पानी भर गया जिससे फसल तो चौपट हुई कर्जा कर फसल खड़ी की थी ऐसे में हम क्या खाएंगे बच्चों की फीस जमा करने की भी पैसे नहीं है बारिश होने से किसानों के चेहरे उतर आए हैं किसान परेशान है किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।