Loading...
अभी-अभी:

तानसेन संग्रहालय का काम जल्द होगा शुरू, 3 करोड़ की राशि खर्च

image

Apr 20, 2018

मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम शहर में संग्रीत सम्राट तानसेन के नाम पर एक नया संग्रहालय तैयार करने जा रहा है। मोतीमहल परिसर में प्रस्तावित इस संग्रहालय के लिए निगम ने दिल्ली की एक फर्म को कंसल्टेंट नियुक्त किया है। मोतीमहल परिसर के क्षेत्र में मौजूद इमारतें निगम को मिलते ही संग्रहालय का काम शुरू हो जाएगा। 

दरअसल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के स्वदेश दर्शन डिवीजन ने मप्र का हेरिटेज सर्किट फाइनल कर पिछले साल भेज दिया था। इसी के तहत मोतीमहल में संगीत सम्राट तानसेन से जुडी यादें पर्यटकों के लिए सहेजकर रखी जाएंगी। यह जिम्मेदारी मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है।

संग्रहालय में 3 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इससे पहले संग्रहालय के स्थान को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था। जिससे प्रशासन, निगम और पर्यटन विभाग के लोगों ने सुलझा लिया है। अब जल्द ही तानसेन संग्रहालय का काम ग्वालियर में शुरू हो जाएंगा। 

आपको बता दें कि तानसेन संगीत संग्रहालय के लिए 2.97 करोड़ रुपए की राशि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर खर्च करना थी। 2.45 करोड़ रुपए की राशि से संग्रहालय के अंदर सोलर लाइट्स लगना थी। इसके साथ ही संग्रहालय में संगीत से जुड़े वाद्य यंत्रों को लाकर रखा जाना था। ये वाद्य यंत्र ग्वालियर के अलावा प्रदेश भर से लाकर रखने की प्लानिंग थी।