Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेसियों ने की मर्यादा की सारी हदें पार, कलेक्टर ने दी नासियत

image

Jul 17, 2018

सत्ता पाने के नशे में चूर कांग्रेसी इतने उतावले  नजर आ रहे है की वे  नियम  कायदे और कानूनों की  धज्जिया उड़ाने से बाज नही आ रहे यहां तक कि  कालेक्ट्रेट कोर्ट का सम्मान भी  दरकिनार करते  नजर आ रहे है मामला है बैतुल का जहा  कांग्रेस के  पर्वेक्षक राजनारायण पूर्णि के नेतृत्व में   ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

नारे बाजी के दौरान चल रहा था कलेक्टर कोर्ट

कांग्रेसियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी जिस समय  सरकार के विरोध में  नारे बाजी करते हुये  कांग्रेसी कलेक्ट्रेड पहुंचे उस समय  कलेक्टर कोर्ट चल रही थी ओर बड़ी संख्या में  पक्षकार मौजूद थे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियो ने परिसर में सरकार विरोधी  नारे लगाने शुरू कर दिए मौके पर मौजूदगार्ड और अन्य कर्मचारियों ने कोर्ट चलने की जानकारी भी दी लेकिन कांग्रेसीयो पर कोई फर्क पड़ता नजर नही आया।

शशांक मिश्र ने दी नसियत

कलेक्टर शशांक मिश्र को कोर्ट छोड़कर आना पड़ा इसके बावजूद नारेबाजी होती रही  पूर्व विधायक विनोद डागा और जिला कांग्रेस अध्यक्छ गड्डू शर्मा द्वारा मना करने के बाद भी जब कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे जब समझाने का असर नही हुआ तो कलेक्टर को मोर्चा सम्हालना पड़ा उन्होंने दो टूक शब्दो मे कांग्रेसियो को नासियत देते हुए कहा कि कोर्ट चल रही है और धारा 144 प्रभावशील है और आप लोग नारेबाजी कर रहे है गाली गलौच कर रहे है।

ज्ञापन देने के बाद हुये रुखसत

इस पर पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि साहब गाली थोड़े बक रहे तो कलेक्टर ने कहा कि आप लोग जूते मारो सालो को बोल रहे है आखिर इस का क्या मतलब यह सुनते ही कांग्रेसियो को मानो सांप सूंघ गया और ज्ञापन देने के बाद सभी चुपचाप कलेक्ट्रेट से रुखसत हो गए।