Loading...
अभी-अभी:

देरी से आने वाले डॉक्टर को लगाई फटकार, अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भड़के कलेक्टर

image

Sep 20, 2018

संदेश पारे - हरदा कलेक्टर एस विश्वनाथन ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्ति की। शासकीय जिला चिकित्सालय अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। यहां की समस्याओं को लेकर आए दिन शिकायतें भी की जाती रही है।

इन्हीं सब बातों को देखते हुए कलेक्टर एस विश्वनाथन ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर जब वार्डों का दौरा कर रहे थे तब वहां फैली गंदगी को देख कर नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ  एसके सेंगर से शीघ्र साफ सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसी दौरान यहां पदस्थ शिक्षक डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर जब 11:00 बजे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें देरी से आने पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने उन्हें बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन होने के बावजूद चिकित्सक द्वारा प्राइवेट में सोनोग्राफी कराने पर मजबूर किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल में ऑपरेशन की नि:शुल्क व्यवस्था होने के बावजूद चिकित्सक द्वारा पैसे लिए जाते हैं।

कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने कहा कि देखने में यह भी आया है कि ओपीडी के दौरान चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिलते जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी समस्याएं मिली है इसको लेकर सभी चिकित्सकों और अधिकारियों की बैठक ली जा रही है। जिसमें उन्हें सुधार लाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बावजूद सुधार नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।