Loading...
अभी-अभी:

जो अधिकारी पालन नहीं करेगा उसको लात मारकर बाहर कर दिया जाएगा : कांग्रेस मंत्री

image

Jan 3, 2019

मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस सत्ता में वापस लौटी है, ऐसे में नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीद है। इस बीच कमलनाथ के मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से वे विवादों मे आ घिर गए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा है कि, जो कर्मचारी या अधिकारी पालन नहीं करेगा उसको लात देकर बाहर कर दिया जाएगा। महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

महेंद्र सिंह सिसोदिया के बयान का वीडियो प्रकाश में आया है, जिसने उनकी ही पार्टी की समस्या को बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 31 दिसंबर 2018 का है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हर माह की पहली तारीख को राष्ट्रगीत गाने की परंपरा पर पाबन्दी लगा दी है। जिसके बाद से वे लगातार विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं, हालांकि भारी विरोध होने के बाद कमलनाथ ने कहा  था कि वह इसे जल्द ही नए रूप से शुरू करेंगे।

कमलनाथ के इस निर्णय पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी तीखा हमला बोला था,  अमित शाह ने कहा था कि क्या यह निर्णय राहुल गांधी का है ?  क्या वंदे मातरम को अपमानित करने का ये निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिया है। कमलनाथ ने कहा था कि फिलहाल प्रत्येक महीने की एक तारीख को वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि यह फैसला किसी विशेष एजेंडे के तहत नहीं लिया गया है, बल्कि हम इसे नए सिरे से शुरू करेंगे।