Loading...
अभी-अभी:

बुर्कापाल कैम्प में जवानों को मिला प्लास्टिक का अंडा

image

Apr 26, 2018

कुछ दिन पहले छतीसगढ़ के क्षेत्र में प्लास्टिक के चांवल की एक खबर फैली थी। जिसे चीन की करतूत भी शोसल मीडिया में बताया जा रहा था। अब सुकमा जैसे अतिसंवेदनसील जिले के बुर्कापाल पोलिस कैम्प में जवानों को प्लास्टिक का अंडा मिला जिसे उबालने पर एक हिस्सा तो पूरा पिघल जाता है। मगर दूसरा हिस्सा रबर की तरह हो जाता है। जिसे तोड़ने पर भी जल्दी नही टूटता।

बुर्कापाल में तैनात डीआजी के  जवानों को यह अंडा सप्लाई  में मिला जिसे उबालने के बाद देखा तो सभी आश्चर्य हुए की कुछ अंडा बिल्कुल खाने लायक नही है। उसके बाद से ही जवानो को डर सताने लगा है। कि मिलावट के दौर में अंडा भी सुरक्षित नही बचा अब अंडा खाने से जवान भी तौबा करते नजर आ रहे है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भी इसी तरह के प्लास्टिक के नकली अंडे की बात निकल चुकी है। बड़ी मीडिया रिपोर्टों में चीन से नकली अंडे सप्लाई की बात भी सामने आ चुकी है। जिसमें अंडे के अंदुरुनी पीले हिस्से और उसके बाहरी सफेद हिस्से को सोडियम एल्गिनाईट, एल्युम, जिलेटिन, खाने योग्य कैल्शियम से मिलाकर बनाया जाता है। इतना ही नही इसमें पानी और खाने के योग्य रंगों की मिलावट कर हूबहू अंडे की शक्ल दे दी जाती है। इस तरह से बाजार में असली के बीच नकली अंडा उतार दिया जाता है। जो काफी नुकसान दायक होता है।