Loading...
अभी-अभी:

चंबल के बीहड़ों में कहर बरपाने वाले मलखान सिंह की कहानी बॉलीवुड के पर्दे पर

image

Sep 27, 2018

विनोद शर्मा - मलखान सिंह के नाम से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश ओर राजस्थान के लोग तो कांपते ही थे। बल्कि पुलिस भी उनका सीधा मुकाबला नही करती है। लेकिन अब दद्दा मलखान सिंह समाज सिंह की मुख्यधारा से जुड़ गए है। उनकी फिल्म 28 सिंतंबर को फिल्मी पर्दे पर दिखने वाली है। जिसमें उनके दस्यु बनने की कहानी दर्शायी गयी है। मलखान सिंह की फिल्म की पूरी स्टोरी इस बात पर आधारित है कि एक भजन गायक मलखान सिंह किस तरह से चंबल में आंतक का पर्या बन गया।

मलखान सिंह ने 2005 में विधायक का चुनाव लड़ा

वैसे मलखान सिंह ने शिवपुरी जिले के नरवर जिले से समानत दल के टिकट पर 2005 में विधायक का चुनाव लड़ा था लेकिन मलखान को हार नसीब हुई थी जिसके बाद वह समाज सेवा में जुड़ गया। उसने अपने समाज के लोगों को इक्ट्टा करके लोगों की सेवा का बीड़ा उठाया था। लेकिन जब वो इसमें सफल नही हुआ तो उसने अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म बनवा ड़ाली जिसका नाम है, दस्यु सम्राट मलखान सिंह।मलखान सिंह इस फिल्म के जरिए लोगों मे अपने लिए एक स्वच्छ छावि बनाने की कोशिश कर रहे है।

मलखान सिंह महिलाओं की हमेशा मदद करते रहे 

मलखान सिंह के दस्यु जीवन पर आधारित शायद यह पहली फिल्म होगी जिसमें न तो घोड़े की टापों की आवाज सुनाई देगी और न ही कोई नोंटकी के घुघरु बजेंगे क्योंकि मलखान सिंह ने अपने बागी जीवन में घोड़ों का उपयोग नही किया इसके अलावा वह नाच गानों की महफिलों से भी दूर रहे गरीब और महिला की हमेशा मदद करते रहे। 

अस्सी के दशक की है फिल्म 

बहरहाल योगी फिल्मस एंटरटेंनमेंट के बैनर तले अस्सी के दशक में चंबल इलाके में दहशत मचाने वाले डकैत मलखान सिंह के जीवन पर फिल्म कैसी होगी। इसको लेकर लोगों में उत्सुकता है वैसे निर्दशक के मुताबिक'दद्दा मलखान सिंह' फिल्म देशभर के 2 हजार मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन की बुकिंग हो चुकी है।