Loading...
अभी-अभी:

आने वाले चुनाव में टक्कर देने को तैयार तीसरा मोर्चा

image

Aug 25, 2018

अमित निगम - अपनी हक की लडाई के लिए अब आदिवासियों के द्वारा भी आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश में 82 उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे जिसके चलते आज रतलाम में भारतीय ट्राइबल पार्टी मध्य प्रदेश का गठन किया गया इस पार्टी को बी.टी.पी के नाम से भी जाना जाएगा उल्लेखनीय की गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र के बाद आज मध्यप्रदेश में इस पार्टी का गठन किया गया तथा कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिसमें ध्यान वीर डामोर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया यह नियुक्ति भारतीय ट्राइबल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई पार्टी के नेताओं ने बताया कि पार्टी के गठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है  उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है उनके बच्चे आज भी अशिक्षित हैं और अब आदिवासी समाज किस से निकलकर स्वयं बाहर आना चाहता है जिसके चलते इस पार्टी का गठन किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गुजरात विधानसभा में पार्टी ने 2 सीटें जीती है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मिजोरम के चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे साथ ही जो सीटें sc के लिए आरक्षित है वहां भी उनके उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे  कुल  82 उम्मीदवारो के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी।