Loading...
अभी-अभी:

महिलाओं से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली हुआ अनियंत्रित, 3 महिलाओं की मौके पर मौत

image

Jan 2, 2019

बी.एल.दमामी : मंगलवार को 11 बजे के करीब महिलाओं से भरा ट्रेक्टर ट्राली ओवर टेक करने में अनियंत्रित होकर बड़कुंआ देवरी खवासा के बीच पलट गया। जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही 14 महिला घायल हुई जिनमे 3 महिलाओ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर किया। 

बताया जा रहा है कि सभी महिलाए गाव खेमपुरा की रहने वाली है। नए साल पर भजन कीर्तन करने के लिए ट्रेक्टर ट्राली से फुलपुरा बालाजी मंदिर पर भजन कीर्तन के लिए जा रही थी। महिलाओं का कहना था कि ट्रेक्टर ड्राइवर से ब्रेक नही लगे इसलिए ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रेक्टर ट्राली सहित खाई में जा गिरा। ट्रॉली के नीचे दबने से मुराबाई पति देवीसिंह 70 वर्ष खेमपुरा, वजाबाई पति भंवर सिंह मान्याखेड़ी व मोहन बाई - भेरूसिंग निवासी रणायरा तहसील मल्हारगढ़ है मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही अस्पताल में मनासा विधायक माधव मारू भी पहुचे वही के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पहुँचकर घायलो की मदद की है।