Loading...
अभी-अभी:

ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, ग्वालियर शहर के 1 हजार ट्रकों के पहिये थमेंगे 20 जुलाई को

image

Jul 13, 2018

ग्वालियर शहर के 1 हजार ट्रकों के पहिये 20 जुलाई को थम जाएंगे। ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल का असर सीधा आम जनता पड़ने वाला है। क्योंकि जरूरत की चीजें शहर में नहीं आएगीं जैसे कि सब्जी, किराना सहित अन्य सामान की आपूर्ति ठप हो सकती है। दरअसल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समस्याओं को लेकर लगातार सरकार को ज्ञापन सौंप रही है, लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके चलते ट्रकों की 20 जुलाई से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। 

इस हड़ताल से शहर के ट्रक एसोसिएशन भी जुड़ गए हैं और उन्होंने हड़ताल को पूरा समर्थन दिया है। हड़ताल को लेकर ऑपरेटर ने आरोप लगाया है कि सरकार की नीतियों से व्यवसाय खत्म हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों में ट्रकों का संचालन मुश्किल हो गया है। अपनी मांगों की ओर सरकार ध्यान आकर्षित करने के लिए हड़ताल की जा रही है। 

इन मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल

·         निरंतर और असामान्य डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध।  

·         गैर पारदर्शी टोल नीति से ऑपरेटर ज्यादा प्रभावित हैं। टोलों पर ट्रकों के खड़े होने से काफी ईधन जल जाता है। इससे नुकसान हो रहा है।

·         थर्ड पार्टी प्रीमियम में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे ऑपरेटर पर बोझ आ रहा है।

·         ट्रासपोर्टर पर टीडीएस काटा जा रहा है। ई बे बिल से भी कई परेशानियां खड़ी हुई हैं।

·         बसों और पर्यटन वाहनों के नेशनल परमिट में भी पारदर्शिता नहीं है।

·         डायरेक्टर पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त की जाए। पोर्ट कंजेशन खत्म होना चाहिए।

बाल बलकीत सिंह, चेयरमेन, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मुताबिक 20 जुलाई को देशभर हमारे ट्रकों की पहिए रूक जाएंगे। सरकार ने उद्योगों को खत्म कर दिया। तेल की कीमतों को जीएसटी के दायरे पर लाया जाएं।