Loading...
अभी-अभी:

दोपहिया वाहन हुआ अनियंत्रित, एक व्यक्ति की मौत

image

Jun 16, 2018

पुलिस थाना उमरेठ से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम जमुनिया जेठू में आज शाम 7:00 बजे के लगभग गांगीवाड़ा से मानकादेही जा रहे दुपहिया वाहन सवारों का दुपहिया वाहन तेज रफ्तार से ग्राम जमुनिया जेठू में अनियंत्रित होकर दो सड़कों के बीच स्थित मंदिर में जा घुसा। जिससे वाहन चालक बबलू पिता फागलाल मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी मानकादेही की सर पर गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ में मृतक का साला राजा राम मरकाम पिता जेठूलाल मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी शिवपुरी को मामूली चोटें आई है। 

बताया जा रहा है कि बबलू मरकाम और राजाराम मरकाम दोनों आपस में जीजा-साले हैं। राजाराम मरकाम ने विगत 2 माह पूर्व ही नई बाइक Honda CB Shine खरीदी है तथा 8 जून को ही राजाराम मरकाम की बहन कमलावती का विवाह मृतक बबलू मरकाम से हुआ था। नई-नई रिश्तेदारी हुई थी दोनों जीजा साले ग्राम मानकादेही से गांगीवाडा घूमने गए थे। लौटते वक्त जीजा बबलू मरकाम गाड़ी चला रहा था। राजा राम मरकाम ने बताया की बबलू को ठीक तरीके से गाड़ी चलानी नहीं आती थी परंतु उसने गाड़ी चलाने की जिद की और अंधाधुन तरीके से तेज रफ्तार में दो पहिया वाहन चला रहा था। तभी ग्राम जमुनिया जेठू में वाहन तेज रफ्तार होने के साथ अनियंत्रित हो गया और राजा राम मरकाम गिर गया ठीक 200 मीटर दूरी पर दो सड़कों के बीचो-बीच स्थित मंदिर में मृतक बबलू मरकाम जब घुसा और गिरने से उसके मस्तिष्क पर गहरी चोटें आई ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

सड़क के आसपास के निवासियों ने 100 डायल कर पुलिस को बुला लिया और साथ ही 108 डायल कर एंबुलेंस भी बुलवा ली परंतु एंबुलेंस में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस द्वारा शव को परीक्षण के लिए उमरेठ चीरघर लाया जा रहा है।